Google Adsense क्या है, कैसे काम करता है और Google Adsense अकाउंट कैसे बनाए?

Google Adsense क्या है, कैसे काम करता है और Google Adsense अकाउंट कैसे बनाए?

Google Adsense In Hindi: अगर आप ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं और इसके बारे में सर्च कर रहे हैं तो आपके Google Adsense का नाम जरूर सुना होगा। लेकिन हमारे काफी सारे नए यूजर Google Adsense के बारे में ठीक से नहीं जानते हैं।

आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की Google Adsense क्या है, यह कैसे काम करता है और Google Adsense अकाउंट कैसे बनाए? अगर आप एक ब्लॉग शुरू करना चाहते हैं या फिर ब्लॉग्गिंग से पैसे कमाना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकता है, अतः आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।

आज के समय में ऑनलाइन पैसे कमाना उतना मुश्किल नहीं है, अगर आप जानते हों की आप ऑनलाइन पैसे कैसे कमा सकते हैं। बहुत सारे ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर, ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से आजकल बहुत पैसा कमा रहे हैं। Google Adsense भी एक ऐसा ही तरीक है, जिससे आप ऑनलाइन घर बैठे ही पैसे कमा सकते हैं।

आज के इस पोस्ट में हम इसी के बारे में जानेंगे की Google Adsense क्या है, Google Adsense कैसे काम करता है और Google Adsense अकाउंट कैसे बनाए? तो चलिए जानते हैं।

Google Adsense क्या है (What is Google Adsense in Hindi)?

Google Adsense, गूगल का एक advertising program है जिसको इस्तेमाल करके आप अपने ब्लॉग से YouTube Channel से पैसे कमा सकते हैं। यह Google का ही एक प्रोडक्ट है। Google Adsense प्रकाशक (Publishers) और Advertisers के बीच मध्यस्थता का काम करता है। अगर आप अपने ब्लॉग में या YouTube Channel पर Google Adsense के Ads दिखाना चाहते हैं तो आपको Google Adsense का Approval लेना पड़ता है।

बिना Google Adsense Approval के आप Google Ads अपने ब्लॉग या YouTube Channel पर नहीं दिखा सकते हैं। जब आपको Google Adsense का अप्रूवल मिल जाता है तो आप इससे पैसे कमा सकते हैं। तो ये तो हुआ की Google Adsense क्या है, अब चलिए जान लेते हैं की Google Adsense कैसे काम करता है।

इन्हें भी पढ़ें:

    Google Adsense कैसे काम करता है?

    जैसा की हम जानते हैं की Google Adsense, Advertisers और Publishers के बीच Intermediate का काम करता है। Advertisers गूगल को अपने Ads को चलाने के लिए पैसे देते हैं और Publishers उनको कहा जाता है जो कंटेंट पब्लिश करते हैं या जहाँ कंटेंट पब्लिश करते हैं जैसे की Websites/Blogs या फिर YouTube Channel इत्यादि।

    Advertisers अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए Google Ads चलाते हैं ताकि वो अपना प्रोडक्ट ज्यादा से ज्यादा बेच सकें। Google को उन Ads को दिखाने के लिए Web Properties की जरुरत पड़ती है जैसे की Websites/Blogs या फिर YouTube Channel, अगर आपके पास भी ब्लॉग या YouTube Channel है तो आप भी अपने इन Properties पर Google Adsense लगा कर Google के Ads दिखा सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

    अगर आप Google Ads को अपने ब्लॉग या YouTube Channel पर दिखाना चाहते हैं तो आपको Google Adsense का अप्रूवल लेना पड़ता है और फिर जब आपको Approval मिल जाता है तो आप गूगल Ads लगा कर अपने ब्लॉग या YouTube Channel से पैसे कमा सकते हैं। गूगल Ad Revenue का 68% Publishers को देता है और बांकि स्वयं रखता है। यह Advertisers और Pulishers दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

    Google Adsense अकाउंट कैसे बनायें?

    तो अब तक आप यह जान गए होंगे की Google Adsense क्या है और Google Adsense कैसे काम करता है। अगर आप भी एक ब्लॉगर हैं या फिर आपके पास एक YouTube चैनल है और आप Google Adsense के माध्यम से पैसे कमाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं की आप Google Adsense अकाउंट कैसे बनायें?

    • सबसे पहले आप Google Adsense के Official Website पर जाएँ।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आप “Get Started” बटन पर Click करें और उसके बाद आप Gmail Account (Google Account) से Google Adsense में लॉगिन कर लें।
    • उसके बाद आप अपने वेबसाइट का और अपना Personal Details भर दें।
    • फिर आप Google Adsense Approval के लिए अप्लाई कर दें।
    • कुछ दिनों में आपको Google की तरफ से Email आ जायेगा की आपका Google Adsense Approve हुआ या नहीं।
    • अगर आपको Google Adsense Approval में दिक्कत आए तो आप इस पोस्ट को जरूर देखें
    • जब आपको Google Adsense का Approval मिल जाता है तो आप अपने ब्लॉग में या YouTube Channel पर Google Ads दिखा सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

    Google Adsense से पैसे कैसे कमाएं?

    किसी भी ब्लॉगर या YouTuber के लिए Google Adsense एक बहुत ही अच्छा और आसान तरीका है पैसे कमाने के लिए। अगर आप Google Adsense से पैसे कमाना चाहते हैं तो निचे दिए गए तरीकों से आप Google Adsense से बहुत ही आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं। तो चलिए देखते हैं।

    • Blog बनाकर: ब्लॉग के माध्यम से Google Adsense से पैसे कमाने के लिए आपको एक ब्लॉग बनाना होगा और अपने ब्लॉग पर नियमित पोस्ट लिखना होगा, जब आपके ब्लॉग पर 20-25 पोस्ट हो जाएँ तो आप Google Adsense Approval के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जब आपको अप्रूवल मिल जाय तो आप अपने ब्लॉग में Google Ad लगाकर अपने ब्लॉग से Google Adsense के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं।
    • YouTube Channel बनाकर: Google Adsense से पैसे कमाने का दूसरा तरीका है की आप YouTube Channel बनाकर भी Google Adsense से पैसे कमा सकते हैं। जब आपके YouTube Channel पर 1000 Subscribers हो जाएँ और 4000 hours का View Time हो जाये तो आप Google Adsense के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

    वैसे तो और भी तरीके हैं Google Adsense से पैसे कमाने के जैसे की Mobile Application बना कर, लेकिन वो सभी नहीं कर पाएंगे। आप ऊपर दिए गए दोनों तरीकों से आसानी से शुरुवात कर सकते हैं।

    Google Adsense पिन (PIN Verification) क्या होता है?

    जब आपको Google Adsense Approval मिल जाता है और आप Google Adsense से पैसे कमाने लगते हैं और जब आप $10 कमा लेते हैं तो Google आपके Details को Verify करता है। आपको Google Adsense Account में अपना Details भरना होता है, फिर दिए गए Address पर Google की तरफ से एक Postcard भेजा जाता है।

    उस Postcard में एक PIN Number होता है, जिसे आपको अपने Google Adsense Account में दिए गए स्थान पर भरना होता है, इस तरह आप PIN Verification पूरा करते हैं और Google Adsense से आगे पैसे कमाना जारी रख सकते हैं। PIN Verification जरुरी होता है इसलिए आप अपना सही पता भरें।

    FAQs – Google Adsense सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-उत्तर

    Google Adsense क्या है?

    बहुत सारे नए यूजर को यह पता नहीं होता है की Google Adsense क्या है, Google Adsense, गूगल का एक Advertising प्रोग्राम है, यह Google का ही एक प्रोडक्ट है। Google Adsense के माध्यम से आप अपने वेबसाइट/ब्लॉग या YouTube चैनल से पैसे कमा सकते हैं। काफी सारे ब्लॉगर Google Adsense से पैसा कमा रहे हैं।

    Google Adsense कैसे काम करता है?

    Google Adsense, Advertisers और Publishers के बीच में Intermediate का काम करता है। Advertisers गूगल को Ads चलाने के लिए पैसे देते हैं और फिर Google आपके ब्लॉग या YouTube चैनल पर उन Ads को दिखाता है और इसके बदले Google आपको पैसे देता है, इस तरह से Google भी पैसे कमाता है।

    Google Adsense से कितना पैसा कमा सकते हैं?

    यह कह पाना तो मुश्किल है की आपक Google Adsense से कितना पैसा कमा सकते हैं, यह पूरी तरह से आपके मेहनत और लगन पर निर्भर करता है, आपके ब्लॉग पर जितने ज्यादा विजिटर आएंगे या आपके Video को जितने ज्यादा लोग देखेंगे आप उतना पैसा कमा सकते हैं, इस तरह लोग Google Adsense से बहुत पैसे कमा रहे हैं।

    Google Adsense PIN Verification क्या होता है?

    जब आपकी Google Adsense Income $10 हो जाता है तो Google आपके दिए गए Details को Verify करने के लिए एक Postcard भेजता है जिसमे एक PIN Number होता है जिसे आपको Google Adsense में दिए गए स्थान में भरना होता है, इसे ही Google Adsense PIN Verification कहते हैं, यह जरुरी होता है।

    Google Adsense Fast Approval के लिए क्या करें?

    वैसे तो Google Adsense का Approval मिलना काफी आसान होता है और अप्लाई करने के कुछ ही दिनों में Google Adsense का अप्रूवल मिल जाता है। लेकिन अगर आपको Google Adsense Approval मिलने में समय लग रहा है या फिर Approval नहीं मिल रहा है तो आप Google Adsense Approval Tips देख सकते हैं।

    Conclusion

    तो दोस्तों, इस पोस्ट में हमने जाना की Google Adsense क्या है, Google Adsense कैसे काम करता है और Google Adsense अकाउंट कैसे बनाए, हम उम्मीद करते हैं की इस पोस्ट से आपको Google Adsense से सम्बंधित सभी जानकारियां मिल गई होंगी। अगर आप ब्लॉगर हैं या फिर एक YouTuber हैं तो आपको दी गई जानकारी जरूर काम आएगी। आप Google Adsense के माध्यम से अपने ब्लॉग से या YouTube चैनल से घर बैठे पैसे कमा सकते हैं।

    अगर आप Google Adsense के बारे में और कुछ जानना चाहते हैं, कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं या आपको Google Adsense Approval मिलने में कोई दिक्कत आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए Comment Box के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। हम आपके प्रश्नों के उत्तर जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।

    इन्हें भी पढ़ें:

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *